लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, बजट सत्र में 14 दिन की कटौती

नई दिल्ली । चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बजटसत्र में कटौती करते हुए गुरुवार को लोकसभा को अनिश्चतकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। बजट सत्र मूल रूप से 8 अप्रैल तक जारी रहने वाला था।

यह कदम पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के कारण विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा इसे कम करने के अनुरोध के बाद आया है। विधानसभा चुनाव शनिवार से 29 अप्रैल के बीच होने हैं।

बीजू जनता दल के सांसद भर्तृहरि महताब ने ऑन द चेयर घोषणा की कि लोकसभा को प्रश्न काल आयोजित करने और सदन में विधायी कारोबार के कागजात पेश करने के बाद अनिश्चिकाल के लिए स्थगित किया जाता है।

महताब ने घोषणा की कि लोकसभा ने बजट सत्र की 24 बैठकों के दौरान 114 प्रतिशत उत्पादकता दर्ज की और वित्त विधेयक, 2021 सहित 18 विधेयकों को पारित किया।

बजट सत्र का पहला भाग 29 जनवरी को शुरू हुआ और 29 फरवरी को संपन्न हुआ। एक गैप के बाद, दूसरा भाग 8 मार्च को शुरू हुआ। 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव होंगे। 27 मार्च से 6 अप्रैल के बीच तीन चरणों में असम में 126 सीटों के लिए मतदान होगा। पुड्डचेरी की 30 सीटों, तमिलनाडु की 234 सीटों और केरल की 140 सीटों के लिए चुनाव 6 अप्रैल को एक ही चरण में होंगे।परिणाम 2 मई को घोषित किए जाएंगे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा