पहले से दमदार होगी 2021 Mahindra Scorpio, जानें लॉन्चिंग पर क्या हैं अपडेट्स

 


नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारत में वैसे तो SUVs के कई सारे ऑप्शन मौजूद हैं लेकिन इनमें से जो सबसे पॉपुलर ऑप्शन हैं उनमें Mahindra Scorpio का नाम भी शामिल है। Mahindra Scorpio को कंपनी समय-समय पर अपडेट करती रही है और अब इसका नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल भारत में लॉन्चिंग को तैयार है। इस मॉडल को लगातार भारतीय सड़कों पर टेस्ट किया जा रहा है जिससे इसे ग्राहकों के अनुरूप रखा जा सके। आज हम आपको उन खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो नई 2021 महिंद्रा स्कॉर्पियो में देखने को मिलेंगी।

बोल्ड अग्रेसिव डिजाइन

जानकारी के अनुसार नई 2021 Mahindra Scorpio अपने मौजूदा मॉडल से आकार में बड़ी और कहीं ज्यादा स्पेशियस होने वाली है। ये एसयूवी अग्रेसिव डिजाइन के साथ मार्केट में उतारी जाएगी। हाल ही में इस एसयूवी की कुछ स्पाई तस्वीरें मार्केट में आ चुकी हैं जिनमें इसके नये डिजाइन को देखा जा सकता है। सिर्फ फ्रंट ही नहीं बल्कि इस एसयूवी के रियर को भी रीडिजाइन किया गया है।

हाईटेक फीचर्स

2021 Mahindra Scorpio में ग्राहकों को सनरूफ, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, ऑल-न्यू इंस्ट्रूमेंट कंसोल, मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील के साथ ही कनेक्टेड कार फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही फ्रंट वेन्टिलेटेड सीट्स को भी नई 2021 Mahindra Scorpio में शामिल किया जा सकता है। 

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा