देश में कोरोना के बढ़ रहे मामले, 24 घंटे में 17407 नए केस, अबतक 1.66 करोड़ को लगा टीका

 

नई दिल्ली, । भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई का दूसरा चरण चल रहा है। इसके तहत देशभर में अबतक 1.66 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। बावजूद इसके एक बार फिर कोरोना के नए मामलों मं उछाल देखने को मिल रही है। बीत 24 घंटों में देश में कोरोना के 17 हजार से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि 89 और लोगों की मौत हुई है। इसमें से ज्यादातर मामले महाराष्ट्र , पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और कर्नाटक से सामने आ रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 17,407 नए मामले आनए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,11,39,516 हो गई है। इसके साथ ही 89 नई मौतें भी दर्ज की गई हैं और कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 1,57,435 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,73,413 और ठीक हो चुके मरीजों की कुल संख्या 1,08,26,075 हो गई है।

आईसीएमआर के अनुसार, देश में 3 मार्च तक 21 करोड़ 91 लाख 78 हजार 908 नमूनों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 7,75,631 नमूनों की जांच बुधवार को की गई थी। बतादें कि पिछले साल 16 सितंबर को संक्रमण के कुल मामले 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार