देश में बीते 24 घंटों में आए 18,327 मामले, महाराष्ट्र में बेकाबू हुई रफ्तार

 

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस को लेकर एक बार फिर से खतरा बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना महामारी के नए आंकड़े डराने वाले हैं। महाराष्ट्र में कोरोना महामारी की स्थिति एक बार फिर गंभीर रूप लेने लगी है। इससे देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में तेजी देखी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 18,327 नए मामले सामने आए हैं। यह बीते दिनों कोरोना के मामलों में सबसे ज्यादा आंकड़ा है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 108 रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक और तमिलनाडु में देश में पिछले 24 घंटों में दर्ज किए गए नए मामलों में से 82 प्रतिशत मामले दर्ज किए गए हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 18,327 नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से महाराष्ट्र में 10,216, इसके बाद केरल में 2,776 और पंजाब में 808 नए मामले सामने आए।

महाराष्ट्र समेत कुछ अन्य राज्यों में बढ़ते मामलों से देश की चिंता बढ़ गई है। देश में कोरोना वायरस संक्रमितों का कुल आंकड़ा एक करोड़ 12 लाख के करीब पहुंच गया है। देश में फिलहाल 1 करोड़ 11 लाख 92 हजार 88 मरीज सामने आए हैं। हालांकि, इसमें से कोरोना से ठीक होने मरीजों की संख्या 1 करोड़ 8 लाख 54 हजार 128 है। कोरोना वायरस के ज्यादा मरीजों के सामने आने से सक्रिय मामलों में भी वृद्धि हो रही है। देश में फिलहाल कोरोना वायरस के 1 लाख 80 हजार 304 सक्रिय मामले सामने आ चुके हैं। भारत में कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 57 हजार 656 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में फिर से हालात हो रहे बेकाबू 

महाराष्ट्र में फिर से कोरोना बेकाबू होने लगा है। एक दिन में ही संक्रमण की रफ्तार में 250% का इजाफा देखने को मिला है। शनिवार को राज्य में 10,216 लोग संक्रमित पाए गए। 5 महीने बाद पहली बार है, जब एक दिन के अंदर 10,000 से ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं। इसके पहले 17 अक्टूबर को 10,259 लोग पॉजिटिव पाए गए थे।

पांच राज्यों में सक्रिय मामले बढ़े

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में 3,985 सक्रिय मामले बढ़े हैं। इससे एक्टिव केस की दर बढ़कर 1.61% हो गई है।  मंत्रालय के मुताबिक महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में सबसे ज्यादा सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ी है। पिछले एक महीने के दौरान केरल, उत्तर प्रदेश, बंगाल, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले कम हुए। इसके साथ ही रिकवरी दर भी बढ़ी है। देश में बीते 24 घंटों में 14,234 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर बढ़कर 96.98% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.41% है।

कोरोना के नये स्ट्रेन के मामले

अब तक 240 मरीजों की पहचान हुई है जिनमें कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है। ये नया स्ट्रेन बेहद खतरनाक और तेजी से फैलने वाला है। यूके, ब्राजील और अमेरिका इसकी मुसीबत झेल रहे हैं। इन नए स्ट्रेन से अब ऐसे लोग भी संक्रमित मिल रहे हैं जिनके विदेश जाने की कोई हिस्ट्री नहीं है।

देश में अब तक 22 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक 22 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 5 मार्च, 2021 तक 22,06,92,677 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 7,51,935 टेस्ट एक दिन में किए गए हैं।

देश में अब तक 1.94 करोड़ से अधिक टीकाकरण

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 1 करोड़ 94 लाख 97 हजार 704 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से 14,92,201 टीकाकरण बीते एक दिन में किया गया है।

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा