युद्धाभ्यास के दौरान सेना की जिप्सी में आग लगी, 3 जवान जिंदा जले, 5 गंभीर


श्रीगंगानगर/बीकानेर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे सीमांत क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार की रात युद्धाभ्यास के दौरान रात करीब 3 बजे सेना की जिप्सी में आग लग गई। इसमें सेना के तीन जवानों की जलने से मौत हो गई। वहीं 5 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में एक सूबेदार और दो जवान शामिल हैं। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हादसा श्रीगंगानगर जिले के छत्तरगढ़ के पास हुआ। हादसे की वजह का खुलासा अब तक नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि जिप्सी में युद्धाभ्यास के लिए बारूद या कुछ अन्य ज्वलनशील पदार्थ रखे थे, इन्हीं की वजह से आग लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि जवानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
सेना ने अब तक मृतक जवानों के नाम भी सार्वजनिक नहीं किए हैं। हादसे के बाद सेना के आला अधिकारी हरकत में आए। घायल जवानों को सूरतगढ़ के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिन तीन जवानों की मौत हुई है। उनके परिजनों को सूचना दी गई है।
सूत्रों के अनुसार हादसा रात करीब दो से तीन बजे के बीच हुआ है। युद्धाभ्यास के तहत जवानों का एक वाहन सूरतगढ़-छत्तरगढ़ रोड पर इंदिरा गांधी नहर की आरडी 330 के पास था। तभी ये हादसा हुआ। इसमें तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यह रुटीन युद्धाभ्यास था, जिसके तहत जवानों को अलग-अलग टास्क दिए जाते हैं। इसी टास्क को पूरा करते समय यह हादसा हुआ है। सेना के ये जवान बठिंडा की 47-एडी यूनिट के बताए जा रहे हैं। ये सभी जवान युद्धाभ्यास के लिए सूरतगढ़ आए हुए थे।
हादसे का पता चलते ही आसपास के ग्रामीण सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ही सबसे पहले आग पर पानी डालकर बुझाया, लेकिन तब तक 3 जवान जल चुके थे। ग्रामीणों की सूचना पर राजियासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 5 गंभीर घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया। वहीं शवों को सूरतगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना