विधानसभा उपचुनावों के लिए आज जारी हो सकती है कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची


जयपुर। प्रदेश की सहाड़ा, राजसमंद और सुजानगढ़ उपचुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा आज हो सकती है। आज देर रात तक दिल्ली से प्रत्याशियों सूची जारी की सकती है। पार्टी के विश्वस्त सूत्रों ने भी संकेत दिए हैं। सूत्रों की माने तो आज दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होनी है, जिसमें प्रदेश की 3 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लग सकती है और उसके बाद सूची जारी की जा सकती है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी इसके संकेत दिए हैं।

इस वजह से आज जारी हो सकती है सूची
सूत्रों की माने तो पहले माना जा रहा था कि प्रदेश कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची 28 या 29 मार्च को जारी हो सकती है लेकिन भाजपा के प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद पार्टी ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए आज सूची जारी करने के संकेत दिए हैं। दऱअसल इसकी एक वजह यह भी है कि अगर आज सूची जारी होती है तो प्रत्याशी होली और शब-ए- बारात के पर्व पर लोगों के बीच जाकर उनसे मेल मिलाप कर अपने लिए मत और समर्थन की अपील कर सकते हैं।

सहाड़ा सीट पर माथापच्ची
जानकारों का कहना है कि राजसमंद और सुजानगढ़ सीट पर जहां पार्टी ने सिंगल नाम तय कर लिया है तो वहीं सहाड़ा सीट पर पार्टी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सीट पर दिवंगत विधायक कैलाश त्रिवेदी के परिवार से तीन लोग टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं।

30 मार्च को नामांकन दाखिल करेंगे प्रत्याशी
वहीं दूसरी ओर 27 28 और 29 मार्च को अवकाश होने के चलते भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी 30 मार्च को नामांकन के आखिरी दिन ही अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा