नहाते समय एनीकट में डूबा मजदूर, मौत

 

बेगूं (हलचल)। जोगणियां माता में एनीकट में शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर बेगूं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बेगूं सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। मृतक झारखंड थाना अटरू जिला बारां का रहने वाला 45 वर्षीय भरत पुत्र मथुरालाल मेघवाल था।
डूबने से हुई मौत
जानकारी के अनुसार सुबह ग्रामीणों को एनीकट के पानी में शव दिखाई दिया। इस पर वहां थोड़ी देर में ही बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। लोगों की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची तथा शव को पानी से निकलवाया। भरत इस इलाके में पिछले 10 साल से पत्थरों की खान पर मजदूरी करता था। जांच में पता चला कि उसकी मौत एनीकट में नहाते समय डूबने से हुई। किनारे से कपड़े भी बरामद हुए। मृतक केवल अंडरवियर पहने था। गले में एक काला धागा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा