ग्राम पंचायत कोदूकोटा में मनाया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस


 

भीलवाड़ा (हलचल)। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में ग्राम पंचायत कोदूकोटा में महिला दिवस का कार्यक्रम रखा गया जिसमें शुरुआत में मां सरस्वती को दीप प्रज्वलित किया और मां शारदा की आराधना की । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृष्णा कंवर वि‍शिष्ठ अतिथि जितेंद्र  गुरनानी प्रचार प्रसार अधिकारी अध्यक्षता सरपंच मोनिका जगदीश कीर और बैंक मैनेजर महेंद्र व्यास राधेश्याम  तेली पशु चिकित्सा अधिकारी और ग्राम पंचायत की सभी महिला उपस्थित थी । इस अवसर पर नीरु उपाध्याय ने महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी । सरपंच ने पंचायत की योजनाओं की जानकारी दी और प्रचार प्रसार अधिकारी ने महिलाओं के हित में राज्य सरकार की योजना की जानकारी दी।  इस अवसर पर सरपंच मोनिका जगदीश कीर ने ग्राम पंचायत में महिला स्नानघर व बालिका विद्यालय खुलवाने की घोषणा की। समस्त ग्राम पंचायत की महिला कर्मचारी व आंगनबाड़ी कर्मचारी महिला के हितों की जानकारी प्रदान की और कोरोना की वैक्सीन लगाने की भी जानकारी दी और समस्त महिला कर्मचारीए सामाजिक कार्यकर्ता आदि का सम्मान किया गया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा