डायबिटीज के मरीज़ों के लिए भी फायदेमंद है गन्ने का रस, जानिए फायदे


लाइफस्टाइल डेस्क। गर्मी के मौसम में ठंडा-ठंडा गन्ने का रस ना सिर्फ गर्मी से राहत दिलाता बल्कि कई बीमारियों से महफूज भी रखता है। गन्ने को आप सुपरफूड के रूप में उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यह लीवर, इम्यून सिस्टम और ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद है। गन्ने का रस गर्मी में ना सिर्फ थकान को दूर करता है बल्कि आपको तरोताजा भी रखता है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नेशियम और फॉस्फोरस जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हड्डि‍यों को मजबूत बनाते हैं। दांतों की समस्याओं से निजात दिलाता है गन्ने का रस। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में खून के बहाव को ठीक रखते हैं। प्राकृतिक रूप से मीठा गन्ने का रस पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। आइए जानते हैं गन्ने के रस के सेवन से आपको कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं।

डायबिटीज से करे बचाव:

गन्ने का रस केवल आपको ऊर्जा ही नहीं देता बल्कि यह कैंसर और डायबिटीज से भी आपका बचाव करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल को बैलेंस करते हैं और इन्हें बेअसर करने में मदद करते हैं। फ्री रेडिकल्स कैंसर और डायबिटीज जैसी बीमारियों के रिस्क को बढ़ाते हैं। गन्ने के रस में पाए जाने वाले फ्लेवोनॉइड और फेनॉलिक एंटीऑक्सीडेंट बॉडी के लिए फायदेमंद हैं।

एनर्जी को बूस्ट करता है: 

गन्ने में सुक्रोज की मात्रा अधिक होती है जो शरीर को अच्छी मात्रा में ऊर्जा देता है। इसके सेवन से आपको थकान व सुस्ती का सामना नहीं करना पड़ता है। यह बॉडी में ग्लूकोज की रिलीज को नॉर्मलाइज करता है जिससे शुगर के लेवल को रिस्टोर करने में मदद मिलती है।

संक्रमण को दूर करता है:

गन्ने के रस का सेवन करने से यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन को रोकने में मदद मिलेगी, विशेष रूप से अगर आप पेशाब करते समय इरिटेशन और जलन का अनुभव करते हैं तो उससे आपको राहत मिलेगी।

दांतों को मज़बूत करता है:

गन्ने के रस में कैल्शियम और फास्फोरस जैसे मिनरल्स भरपूर होते है जो दांतों के इनेमल को मजबूत करते हैं और इन्हें डैमेज होने से बचाते हैं। गन्ने के रस में बड़ी मात्रा में पोषक तत्व होने के कारण यह सांसों से आने वाली गंध को रोकता है।

पीलिये के रोग का उपचार करता है:

गन्ने का रस आपके लीवर को मजबूत करने और पीलिया का इलाज करने का अच्छा उपाय है। गन्ने के रस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट लीवर को संक्रमण से बचाते हैं और बिलीरुबिन के स्तर को नियंत्रण में रखते हैं।

 

पाचन को दुरूस्त रखता है:

गन्ने का रस पीने से पाचन तंत्र अच्छा रहता है। गन्ने के रस का सेवन करने से आपको पेट के इन्फेक्शन को रोकने में मदद मिलती है और यह कब्ज की समस्या के इलाज में बहुत सहायक है।

स्किन के लिए भी उपयोगी है:

गन्ने का रस मुंहासों से लड़ने में मदद करता है, इसके सेवन से एजिंग साइन कम होते हैं। यह स्किन को सॉफ्ट रखता है। गन्ने में मौजूद सबसे प्रमुख अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड होता है जिसे ग्लाइकोलिक एसिड कहते हैं जो त्वचा की चमक को बनाए रखने में मदद करता है।

इम्यूनिटी को बढ़ाता है:

गन्ने के रस में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है जो इम्यूनिटी को मजबूत करती है। गन्ने का रस पाचन डिसऑर्डर, लीवर डिजीज, रेस्पिरेटरी इंफेक्शन और सूजन को कम करता है।

 

हड्डियों को मजबूत करता है

गन्ने के रस में मिनरल जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन और पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

 

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज