नगर परिषद ने अवैध हॉर्डिंग्स के खिलाफ शुरू किया अभियान, कई हॉर्डिंग हटाये

 


 भीलवाड़ा संपत माली। शहर में अवैध रूप से अतिक्रमण कर लगाये गये हॉर्डिंग्स को हटाने के लिए नगर परिषद ने गुरुवार से अभियान की शुरुआत की। पहले दिन रोडवेज बस स्टैंड के आस-पास कार्रवाई की गई। 
नगर परिषद सूत्रों के अनुसार, शहर में अवैध रूप से अतिक्रमण कर लगाये गये हॉर्डिंग्स को हटाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। आज पहले दिन रोडवेज बस स्टैंड, गणेश मंदिर, पेट्रोल पंप के आस-पास अवैध रूप से लगे हॉर्डिंग्स को नगर परिषद की अतिक्रमण शाखा ने हटवा दिये। 
परिषद सूत्रों ने बताया कि नगर परिषद सीमा में लगे ऐसे सभी हॉर्डिंग्स हटाये जायेंगे, जो अवैध रूप से लगे हैं। उधर, इस कार्रवाई से उन लोगों में खलबली मची है, जिन्होंने बिना स्वीकृति के शहर में अतिक्रमण कर हॉर्डिंग्स  लगा रखे हैं।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा