एक करोड़ एक लाख को मिलेगा पानी कनेक्शन, गहलोत ने कहा- युद्ध स्तर पर हो जल जीवन मिशन का काम

 


जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अधिकारियों को जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक पेयजल कनेक्शन उपलब्ध करवाने के लिए युद्ध स्तर पर काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मिशन के तहत ग्राम स्तर तक समितियों के गठन और विभिन्न स्तर पर टेण्डर प्रक्रिया के काम समयबद्ध रूप से पूर्ण हों। साथ ही, गर्मी के दिनों में पेयजल की सुचारू आपूर्ति के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।

43 हजार 364 गांवों को जोड़ने का लक्ष्य
गहलोत मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के कामों को गति देने के साथ-साथ गुणवत्ता पर फोकस किया जाए। उन्होंने कहा कि मिशन की योजना में ही स्थानीय स्तर पर लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। ऐसे में आमजन को मिशन से जोड़ने के लिए जागरुकता अभियान पर जोर दिया जाए। अतिरिक्त मुख्य सचिव जलदाय विभाग सुधांश पंत ने प्रस्तुतीकरण में बताया कि मिशन के तहत प्रदेशभर के 43 हजार 364 गांवों के कुल एक करोड़ एक लाख घरों को पेयजल कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके तहत मिशन की बेहतर क्रियान्विति के लिए राज्य, जिला एवं ग्राम स्तर पर संचालन एवं मॉनिटरिंग समितियां गठित की गई हैं, जो लगातार बैठकों के माध्यम से प्रगति की नियमित समीक्षा कर रही हैं। बैठक में जलदाय मंत्री बीडी कल्ला, प्रमुख शासन सचिव वित्त अखिल अरोरा, जलदाय विभाग की विशिष्ट सचिव उर्मिला राजोरिया सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना