टेक्सटाईल श्रमिकों की स्थिति पर विचार-विमर्श

 


 भीलवाड़ा हलचल । राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) जिला कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को गांधी मजदूर सेवालय सभागार में संरक्षक कैलाश व्यास के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष रामेश्वर सोनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई| बैठक में वैश्विक महामारी कोरोना संकट एवं लॉकडाऊन के पश्चात उपजे विकट हालातों में जिले के टेक्सटाईल श्रमिकों की दयनीय स्थिति एवं उन पर मंडरा रहे रोजगार के संकट पर विशेष रूप से चर्चा की गई| इंटक कार्यकारी जिलाध्यक्ष दीपक व्यास ने अपने उद्बोधन में गंगापुर सहकारी मिल के 138 श्रमिकों को डीएलबी में समायोजन करने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित प्रभारी मंत्री रघु शर्मा, पर्यवेक्षक हरिमोहन शर्मा व मुकेश वर्मा का आभार व्यक्त किया साथ ही गुलाबपुरा मिल के शेष रहे श्रमिकों को भी डीलबी में समायोजित करने की अपनी मांग दोहराई| बैठक में चर्चा के दौरान जिला इंटक से सम्बद्ध सभी यूनियनों में विधिवत चुनाव करवाने का प्रस्ताव पारित किया गया| साथ ही रीको औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों को संगठित कर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिये बुद्धराम सेन व कन्हैयालाल राव को निर्देशित किया गया| बैठक में इंटक जिला महामंत्री कानसिंह चूंडावत, इंटक जिला प्रवक्ता पंकज हेमराजानी, सचिव छीतरमल सेन, श्रमिक नेता छोटूसिंह पुरावत, पीएचईडी यूनियन के कन्हैयालाल शर्मा, नंदलाल गाडरी, राजकुमार जोशी, सत्यनारायण नागर, गौरूखान कायमखानी, हरिप्रकाश जोशी, शंकरलाल खोईवाल, खेमराज पनवा, शरीफ मोहम्मद, राजेंद्र जैन, भेरूलाल पारीख सहित जिला इंटक से जुड़े विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी सम्मिलित हुए|

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा