वजन कम करने को सुबह नाश्ते में जरूर खानी चाहिए म्यूज़ली, जो रखता है पेट को लंबे समय तक भरा

 

म्जूज़ली क्या है?

यह एक रेडी-टू-ईट अनाज है। यह एक बेहतरीन नाश्ते का ऑप्शन है, जिसमें रोल्ड ओट्स, ताज़े फल, सीड्स और नट्स शामिल होते हैं। दिन की शुरुआत के लिए म्यूज़ली भरा एक बोल अपने आप में कंप्लीट ब्रेकफास्ट है, जिसे शाम को भी खा सकते हैं। इसके एक बोल में आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिंस मिलेंगे। इसे आप एयरटाइट डिब्बे में बंद करें। बस सुबह उठकर इसमें आपको ताजे फलों को काटकर दूध के साथ मिलाकर खाना होगा।

जरूरी टिप्स

- वज़न कम करने के लिए म्यूज़ली में स्किम्ड दूध या लो फैट दही डालें।

- म्यूज़ली लो कैलरी है, क्योंकि इसमें शुगर कम होता है। म्यूज़ली में मिठास दही और पौष्टिक ताजे फलों से आती है।

- अगर आप डायबिटीक हैं तो म्यूज़ली का एक बोल आपके लिए फायदेमंद है, बशर्ते आप उसमें गुड़ या शहद जैसी चीज़ें न डालें। फल भी वही यूज़ करें, जिसमें शुगर ज्यादा न हो। एक हेल्दी ब्रेकफास्ट वजन और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है। म्यूज़ली को अगर डायबिटीक पेशेंट आमंड मिल्क के साथ खाते हैं तो यह मधुमेह को नियंत्रित करने और शुगर के स्तर को बैलंस रखने में मदद करती है।

 

- इसमें घुलनशील फाइबर होता है। एक अध्ययन के अनुसार, इसमें युक्त फाइबर, बैड कोलेस्ट्रॉल को 10 प्रतिशत तक कम करता है। नींबू का रस डालें, यह दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

क्विक रेसिपी

सामग्री

1 कप रोल्ड ओट्स, 1 टेबलस्पून कटे हुए अखरोट, 1 टेबलस्पून कटे हुए बादाम, 1/4 टीस्पून वैनिला एसेंस, 3 टेबलस्पून किशमिश

परोसने के लिए अन्य सामग्री

1 कप लो फैट दूध, 1 कप बारीक कटे सेब, 1 कप बारीक कटा केला, 1 टीस्पून गुड पाउडर

विधि

नॉनस्टिक कड़ाही में ओट्स, बादाम और अखरोट को डालकर भूनें। इसे पूरी तरह ठंडा करें।

फिर इसमें वैनिला एसेंस और किशमिश डालकर एयर टाइट डिब्बे में बंद कर दें।

जब बोल में इसे परोसें तो अन्य सामग्री मिलाएं और थोड़ा म्यूज़ली मिलाएं। तैयार हो गया म्यूज़ली का हेल्दी बोल।

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना