कार्यवाही: अवैध खनन में लगी जेसीबी जब्त, दो गिरफ्तार

 

भीलवाड़ा (हलचल)। अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को सांगानेर के सालरा मजरे में अवैध खनन करती एक जेसीबी को जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
एसडीएम ओमप्रभा के नेतृत्व व तहसीलदार लालाराम यादव के निर्देशन में यह कार्यवाही की गई। सांगानेर के सालरा मजरे में अवैध खनन में लगी जेसीबी को जब्त किया गया और दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही के दौरान माइनिंग डिपार्टमेंट के अधिकारी, भू अभिलेख निरीक्षक मदनलाल, पटवारी महावीर सिंह व सुभाष नगर पुलिस जाब्ता मौजूद था। एसडीएम ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा