महावीर इन्टरनेशनल मीरा ने किया​​​​​​​ सैनेट्री पेड का वितरण


भीलवाड़ा (हलचल)।  महावीर इन्टरनेशनल मीरा ने आज राष्ट्रीय प्रोजेक्ट ’’गरिमा’’ के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किरण भट्ट को 50 सैनेट्री पेड किशोरी के लिये दिये और उन्हें हाईजीन के बारे में भी समझाया।
         अध्यक्ष अर्चना सोनी ने बताया कि इन्टरनेशनल उपाध्यक्ष अशोक गोयल जो अजमेर से पधारे व पूर्व सभापति मंजू पोखरना के मुख्य आतिथ्य में सैनेट्री पेड वितरण किये गये। राष्ट्रीय प्रोजेक्ट गरिमा के तहत यह कार्यक्रम सभी केन्द्र निःशुल्क, स्कूल, काॅलेज, आंगनबाड़ी, कच्ची बस्ती आदि स्थानों पर वितरण किये जायेगें। हम सभी महिलाओं व किशोरियों से कहना चाहेगें कि झिझक छोड़ों चुप्पी तोड़ों खुलकर बोलो यही महावीर इन्टरनेशनल का नारा है। अन्त में सचिव मंजू बापना ने आभार व्यक्त किया।
         कार्यक्रम में समाजसेवी नवरतन बम्ब, कन्हैया लाल बोरदिया, प्रताप अध्यक्ष अमित मेहता, बलवीर चैरड़िया, डायमण्ड अध्यक्ष पुष्पा मेहता, हैप्पीनेस सचिव ममता शर्मा, मंजु खटवड़, विजया चैधरी, चन्द्रा रांका, निशा सोनी, सुशीला चौधरी आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना