पूर्व सभापति ने किया चौहान ऑटोमोबाइल शोरूम का शुभारंभ

 


भीलवाड़ा (हलचल)। तिलक नगर में सिद्धि विनायक अस्पताल के पास रविवार को चौहान ऑटोमोबाइल शोरूम का शुभारंभ हुआ। पूर्व सभापति मंजू पोखरणा ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया।
शोरूम संचालक सिराजुद्दीन अंसारी ने बताया कि रविवार सुबह 11.15 बजे नगर परिषद की पूर्व सभापति मंजू पोखरणा ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया। इस मौके पर पूर्व सभापति ने कहा कि अभी प्रदूषण बहुत ज्यादा हो रहा है और पेट्रोल-डीजल के भाव भी आसमान छू रहे हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक गाडिय़ां एक अच्छा विकल्प है। इससे प्रदूषण भी कम होगा और पेट्रोल-डीजल का खर्च बचेगा। अंसारी ने बताया कि कार्यक्रम में डेल्टिक कंपनी के इलेक्ट्रिक दुपहिया व तिपहिया वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। समारोह में पार्षद फजले रऊफ, उस्मान पठान, इरशाद खान, वसीम शेख, अजहर खान, हाजी मोहम्मद सलीम व नाथूलाल राव मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा