मुख्यमंत्री सहायता कोष से दुर्घटना में घायल एवं मृतक के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता राशि

 


चित्तौड़गढ़ । जिला कलक्टर के. के. शर्मा ने एक आदेश जारी कर तहसीलदार डूंगला एवं निम्बाहेड़ा की अभिशंषा पर दुर्घटना में घायल एवं मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से निम्नानुसार आर्थिक राशि स्वीकृत की गई है।

जिला कलक्टर ने तहसीलदार डूंगला की अभिंशषा पर  मदनलाल पिता घासी कालबेलिया निवासी नंगावली, तहसील डूंगला की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी रामी को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। इसी प्रकार बंशीलाल उर्फ बसंती लाल रावत निवासी रावतों का मोहल्ला डूंगला, तहसील डूंगला सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल होने पर 20 हजार रू. की आर्थिक सहायता, मदनलाल पिता गोरूलाल बंजारा निवासी बिहारीपुरा, तहसील डूंगला सड़क दुर्घटना में सामान्य घायल होने पर स्वयं को 20 हजार रू. की आर्थिक सहायता तथा अंकित पिता मदनलाल बंजारा निवासी बिहारीपुरा, तहसील डूंगला सड़क दुर्घटना में सामान्य घायल होने पर उनके पिता मदनलाल बंजारा को 2500 रू. की आर्थिक यहायता राशि प्रदान की गई।

आदेश के तहत कमलेश सुथार पिता नन्दलाल सुथार निवासी बस स्टेण्ड लसडावन, तहसील निम्बाहेड़ा की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर उनके पिता श्री नन्दलाल सुथार को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।  कुका पिता  हीरालाल जटिया, निवासी निम्बाहेड़ा सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल होने पर स्वयं को 20 हजार रू. की आर्थिक सहायता एवं  जसोदा बाई पत्नी कुका जटिया, निवासी निम्बाहेड़ा को सड़क दुर्घटना में सामान्य घायल होने पर 2500 रू. की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना