भोली में एक ही रात में दो दुकानों सहित चार मकानों में चोरी, दहशत में ग्रामीण


 मंगरोप(मुकेश खटीक)। मंगरोप के भोली गांव में बीती रात चोरों ने उत्पात मचाते हुये दो परचूनी दुकानों सहित चार जगह चोरी को अंजाम दिया। एक रात में चार वारदात को लेकर ग्रामीण सकते में आ गये। 
 जानकारी के अनुसार, भोली गांव में बीती रात पूरण मल जाट की परचूनी दुकान पर चोरों ने धावा बोला। चोर इस दुकान से 5 हजार रुपये की नकदी, परचूनी सामान चुरा लिया। इसी तरह गोपाल जाट के यहां से 12 हजार रुपये की नकदी चुरा ली और सामान बिखेर दिये। चोरों ने इसी गांव में दो मकानों की खिड़किया तोड़ कर मकान में प्रवेश किया, लेकिन गृहस्वामी के जाग जाने से चोर भाग छूटे। एक रात में चार वारदात की खबर से ग्रामीण सकते में आ गये। बता दें कि हाल ही में चोरों ने  मंगरोप से झोपडिय़ा मार्ग पर स्थित गढ़ पाछला बाला जी के द्वार का ताला तोड़  दानपात्र चुरा लिया था। थाना इलाके में बढ़ती वारदातों से लोगों का पुलिस से भरोसा उठता जा रहा है। ग्रामीणों ने चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की पुलिस अधिकारियों से मांग की है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना