रात को खेत पर गया युवक सुबह पेड़ पर फंदे से लटका मिला

जहाजपुर (देवेंद्रसिंह राणावत)। जहाजपुर थाना क्षेत्र के तरनिया खेड़ा गांव में रात को खेत पर गया युवक खेत पर ही एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव उतारकर जहाजपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
जहाजपुर थाने के हेड कांस्टेबल कैलाशचंद्र के अनुसार मृतक के काका राजेश मीणा ने बताया कि रमेश पुत्र जगदेव मीणा निवासी तरनिया खेड़ा गुरुवार रात खेत पर गया था। सुबह तक नहीं लौटा। परिजन उसे तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे जहां खेत पर ही बबूल के पेड़ पर रमेश फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर जहाजपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। रमेश की खुदकुशी के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

 

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा