साढू से मिलने आये बुजुर्ग की कृषि कार्य करते समय मौत


 भीलवाड़ा हलचल। जिले के बागीत गांव के एक खेत पर जौ की फसल काटते समय अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव, मृतक के साढू के सुपुर्द कर दिया गया। 
बीगोद थाने के हैड कांस्टेबल पितांबर ने हलचल को बताया कि बागीत गांव में अनोप सिंह का खेत मोहन भील ने सिजारे ले रखा था। मोहन से मिलने उसका साढू बादू (65) पुत्र रघुनाथ भील मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के गांव उन्नई से यहां आया था। गुरुवार को दोनों साढू खेत में जौ की फसल काट रहे थे। अचानक बादू की तबीयत बिगड़ गई। जी घबराने व उल्टी होने के बाद वह बेहौश हो गया। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मांडलगढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद बादू का शव उसके साढू मोहन के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा