राजस्थान में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली में चली ठंडी हवाएं, जानें किन राज्यों में होगी बरसात

 

 दिल्ली।  उत्तर भारत सहित देश के कई इलाकों में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते लगातार यर बदलाव आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्रों में ठंडी तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं, आसमान में बादल भी छाए हुए हैं। दिल्ली के न्यूनतम तापमान भी  बढ़ोतरी के साथ 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ताजा जानकारी के मुताबिक, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने  राजधानी दिल्ली में दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

राजस्थान में बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज

बता दें कि दिल्ली में 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो उस माह का सर्वाधिक तापमान था। उधर, राजस्थान में भी मौसम बदल गया है। दिनभर बादलों की आवाजाही के बाद शाम होते-होते राजधानी जयपुर समेत कई इलाकों में कहीं बूंदाबांदी हुई तो कई बादल जमकर बरसे, जिसके चलते पिछले कई दिनों से तापमान में लगातार हो रहे इजाफे के बाद मौसम ठंडा हो गया है।  

 

बादलों की आवाजाही के साथ हो सकती है बूंदाबांदी

जम्मू कश्मीर के पास विकसित पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, यहां पर बुधवार से बादलों की आवाजाही हो सकती है। अगले दो-तीन दिन प्रदेश में बूंदाबांदी की उम्मीद है। मौसम केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता की माने तो जम्मू कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ विकसित हो रहा है, जिसके चलते गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। बताया गया है कि 12 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी व बौछारें भी पढ़ सकती हैं।

 

बिहार में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना

वहीं बिहार में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर भी देखने को मिल सकता है। बिहार के कुछ जिलों में आंधी-तूफान एवं गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। दक्षिणी और मध्य बिहार में अभी से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। आइएमडी से मिली जानकारी के मुताबिक, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया और जुमई में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की अधिक संभावना बनी हुई है।

 

 उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड में बारिश का अलर्ट 

उधर, देश के उत्तर पूर्वी राज्यों के अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज में कहा गया कि 11 से 13 मार्च 2021 तक उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में हल्की बारिश हो सकती है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा