डायबिटीज के मरीज ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए ये चीजें जरूर खाएं

 

 लाइफस्टाइल डेस्क। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो रक्त में शर्करा स्तर बढ़ने से होती है। साथ ही अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन निकलना बंद हो जाता है। इस बीमरी से पीड़ित मरीजों को अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। विशेषज्ञों की मानें तो डायबिटीज रोग में ब्लड शुगर कंट्रोल करना टेढ़ी खीर साबित होता है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें-

शकरकंद खाएं

एक रिसर्च के अनुसार, शकरकंद डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदेह नहीं है।  इसके लिए आप जमैकन स्टाइल का इस्तेमाल कर सकते हैं। रिसर्च में बताया गया है कि कैरेबियाई देशों में शकरकंद को विशेष प्रकार से पकाकर सेवन किया जाता है, जिसमे सेंकना और उबालना भी शामिल है। इससे रक्त में शर्करा के बढ़ने का खतरा कम रहता है। fda.gov के अनुसार, 130 ग्राम शकरकंद में 100 कैलोरीज होती है। अगर आप 250 ग्राम शकरकंद रोजाना खाते हैं, तो आप 200 कैलोरीज प्राप्त कर सकते हैं। इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

अंडे खाएं

अंडा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। जबकि, पीले भाग में विटामिन-डी पाया जाता है। डॉक्टर्स हमेशा विटामिन-डी की कमी को दूर करने अंडे की जर्दी खाने की सलाह देते हैं। अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और इसे नियंत्रित करना चाहते हैं, तो अंडे का सेवन कर सकते हैं। इससे पेट जल्दी भर जाता है और देरी से पचता है। इससे कैलोरीज बर्न होती है। डॉक्टर्स भी वजन कम करने के लिए अंडे खाने की सलाह देते हैं। एक शोध में दावा किया गया है कि वजन घटाने से ब्लड शुगर में सुधार होता है।

फैटी फिश का सेवन करें

फैटी फिश यानी तैलीय मछली में उच्च मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेटिव, एंटी-कार्सिनोजेनिक के गुण पाए जाते हैं। ये गुण मस्तिष्क को सभी प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रखते हैं। इसके लिए साल्मन, टूना, हेररिंग्स मछलियों का सेवन कर सकते हैं। एक शोध की मानें तो हफ्ते में दो बार फैटी फिश का सेवन जरूर करें।

पालक खाएं

पालक में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। पालक त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। साथ ही पालक के सेवन से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। पालक में 90 प्रतिशत पानी पाया जाता है। इसके अतिरिक्त पालक में ल्यूटिन, पोटैशियम, फाइबर, फ़ोलेट और विटामिन-इ पाए जाते हैं। पालक खाने से डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

 

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना