दो सूने मकानों में घुसे चोर, चुरा ले गए गहने-नकदी

 


जयपुर। मुहाना व बजाज नगर इलाके में दो सूने मकानों के ताले तोडक़र चोर लाखों रुपए के गहने व नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि प्रजापति विहार मुहाना निवासी सुरेश कुमार राणा ने मुहाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह परिवार सहित बाहर गया था। पीछे से चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। मकान का ताला तोडक़र चोर अंदर घुसे। अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने व नकदी चोरी कर ले गए।

इधर, बजाज नगर थाने में मानसिंहपुरा किसान मार्ग टोंक रोड निवासी दिनेश शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसके सूने मकान का ताला तोडक़र चोर सोने-चांदी के गहने व नकदी चोरी कर ले गए। वापस लौटने पर पीडि़तों को चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना