सोने के वायदा भाव में गिरावट, चांदी की चमक बढ़ी


  बिजनेस डेस्क। सोने के वायदा भाव में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोपहर 1:33 बजे अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 158 रुपये यानी 0.35 फीसद की गिरावट के साथ 44,537 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। गुरुवार को अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 44,635 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं, जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट 161 रुपये यानी 0.36 फीसद की गिरावट के साथ 44,951 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इसी तरह अगस्त, 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का मूल्य 208 रुपये यानी 0.46 फीसद की गिरावट के साथ 45,334 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। 

वायदा बाजार में चांदी की कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दोपहर 01:34 बजे मई में डिलिवरी वाली चांदी की वायदा कीमत 121 रुपये यानी 0.19 फीसद की बढ़त के साथ 64,990 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में मई अनुबंध वाली चांदी की कीमत 64,869 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। इसी तरह जुलाई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 170 रुपये यानी 0.26 फीसद की तेजी के साथ 66,056 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। गुरुवार को जुलाई, 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 65,886 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दाम

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 0.10 डॉलर यानी 0.01 फीसद की गिरावट के साथ 1,727.20 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। इसी तरह हाजिर बाजार में सोने का दाम 2.05 डॉलर यानी 0.12 फीसद की बढ़त के साथ 1,728.98 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमत

कॉमेक्स पर मई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.17 डॉलर यानी 0.67 फीसद की तेजी के साथ 25.22 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। स्पॉट मार्केट में चांदी की कीमत 0.13 डॉलर यानी 0.52 फीसद की बढ़त के साथ 25.19 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना