राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, लव गार्डन के पोल पर फटा तिरंगा

 


 भीलवाड़ा संपत माली। विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा...। कुछ  इसी भावना के साथ  शहर के प्रमुख लव गार्डन पर फहराया गया सबसे बड़ा तिरंगा अब फट चुका है। फटा हुआ यह ध्वज कई दिनों से फहरा रहा है। लेकिन किसी भी जिम्मेदार और अधिकारी ने इस पर ध्यान नहीं दिया जबकि इंडियन फ्लैग कोड के अनुसार, फटा हुआ तिरंगा फहराना राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है।

 वस्त्रनगरी के बाशिंदों में राष्ट्रीय एकता और परस्पर मेल की भावना बढ़ाने के मकसद से जून 2018 में लव गार्डन में 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया था।  नगर विकास न्यास द्वारा लगवाये गये इस तिरंगे को जनप्रतिनिधियों ने फहराया था।  पिछले दिनों  यह तिरंगा फट गया। लेकिन अब तक इस तिरंगे पर न तो किसी जिम्मेदार अधिकारी और न ही किसी जनप्रतिनिधि की निगाह इस फटे हुये तिरंगे पर पड़ी है। 
भीलवाड़ा में तीन जगह फराये गये तिरंगा
भीलवाड़ा में तीन जगह 100 फीट की ऊंचाई पर  तिरंगे फहराए गए हैं। इनमें रेलवे स्टेशन, भीलवाड़ा डेयरी और रेलवे स्टेशन पर फहराये गये थे। 


  
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा