जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में न्यूनतम तापमान में सुधार


श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। वहीं अब मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को यहां बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, "जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में सुधार जारी रहा। हालांकि अब रविवार को यहां बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।"

इस दौरान श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 2.1 और गुलमर्ग में माइनस 1 दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को इन स्थानों पर अधिकतम तापमान क्रमश: 18.2 डिग्री, 15.4 डिग्री और 8.4 डिग्री सेल्सियस था।

लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 5.9, कारगिल में माइनस 6.6 और द्रास में 6.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री, कटरा में 11.8, बटोटे में 6.8, बनिहाल में 3.4 और भद्रवाह में 4.2 डिग्री दर्ज किया गया।
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार