श्रमिक संघ ने की बिजली कर्मचारियों/अधिकारियों के कोरोना वैक्सीन लगाने की मांग

 


भीलवाड़ा । अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ भीलवाड़ा वृत (भामस) के जिला अध्यक्ष जुम्मा काठात के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन ए.डी.एम. सिटी को सौंपकर संघ ने मांग की है कि विद्युत के कर्मचारियों/अधिकारियों के कोरोना वैक्सीन लगवाने की मांग की।
        कोरोना वैक्सीन लगाने में बिजली कर्मचारियेां को कोरोना फ्रन्ट लाईन वर्कर नहीं माना, जबकि कोरोनाकाल में बिजली कर्मचारी/अधिकारी द्वारा अपने कार्य में मुस्तैद रहकर सरकार के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कार्य किया था। आम जनता लोकडाउन में अपने घरों में टीवी, पंखे, महाभारत, रामायण आदि मनोरंजन के साथ बिजली कर्मचारियों ने निबार्ध रूप से सप्लाई जारी रखी, जिसके कारण जनता लोकडाउन में अपने घरों में आराम पूर्वक से रहे।
        काठात ने मांग की है कि भीलवाड़ा जिले के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों के शीघ्र कोरोना वैक्सीन लगाई जाये, विद्युत कर्मचारी जनता की समस्या के समाधान एवम् बकाया वसूली हेतु आम जनता से रूबरू होना पड़ता है।
        ज्ञापन में जिला संगठन मंत्री कन्हैयालाल माली, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश चन्द्र वैष्णव, जिला प्रचार सचिव सूर्य प्रकाश लखारा, कैलाश बलाई, रामलाल बैरवा, जिला कार्यालय सचिव मोहम्मद इकबाल चुड़ीगर, बाघ सिंह आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार