उधोग विभाग का नाम बदला, अब होगा उधोग एवं वाणिज्य विभाग


जयपुर।  प्रदेश के उधोग विभाग का नाम अब उधोग एवं वाणिज्य विभाग होगा। नाम बदले जाने को लेकर विभाग के प्रस्ताव को शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंजूरी दी है। अधिकारियों के पदनाम भी अब अधिकारियों के नाम से बदल जाएंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ सालो में उधोग विभाग एवं इससे जुड़े जिला उधोग केंद्रों की कार्यप्रणाली में बदलाव हुआ है।

इनके कामकाज का दायरा भी बढ़ गया है। लधु, मध्यम, वृहद एवं सुक्ष्म उधोगोंके विकास के साथ-साथ सेवा क्षेत्र एवं वाणिज्यिक क्षेत्र की गतिविधियों का विकास भी इस विभाग के कार्यकलापों एवं गतिविधियों में शामिल हो गया है। केंद्र सरकार सहित 18 राज्यों में भी संबंधित विभाग का नाम उधोग एवं वाणिज्य ही है। इसी क्रम में राजस्थान सरकार ने विभाग का नाम बदला है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना