डिवाइडर से टकराकर 15 फीट गहरे खड्डे में गिरी कार, 1 की मौत , 2 घायल

 


उदयपुर-गोगुन्दा हाइवे पर ईसवाल के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार एक व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 2 लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है।

  गोगुन्दा ओर से तेज गति से जा रही तेज रफ्तार कार ईसवाल के समीप डिवाइडर से टकराकर 15 फीट गहरे खड्डे में जा गिरी। खड्डे में गिरने से कार सवार अजीतगढ़ (राजसमंद) हाल अहमदाबाद निवासी देवेंद्र सिंह राजपूत (22) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कार दो युवक भी गंभीर घायल हो गए। तीनो युवक अहमदाबाद में जॉब करते थे। जो सोमवार रात को माउंटआबू के लिए घूमने निकले थे।

 गोगुंदा हॉस्पिटल पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया गया। घायलों ने बताया तीनो दोस्त कल देर रात अहमदाबाद से माउंटआबू घूमने के लिए निकले थे। कार तेज गति में थी। ऐसे में मोड़ पर नियंत्रण नहीं होने से यह हादसा सामने आया। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना