उत्तराखंड-हिमाचल में भारी बारिश तो दिल्ली में उमस, चंडीगढ़ में आज बदलेगा मौसम, जानें आपके शहर का हाल


नई दिल्ली ।  उत्तरांखड में भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है तो राजधानी दिल्ली में उमसभरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। हालांकि, दिल्ली में 2 दिनों से सुबह-सुबह ठंडी हवाएं भी चल रही है। ऐसे में कल तक लोगों को हल्की राहत जरूर मिल सकती है। क्योंकि मौसम विभाग की तरफ से शुक्रवार के लिए हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उधर, चंड़ीगढ़ में आज शाम तक मौसम बदल सकता है। यहां पर आज तेज बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं बाढ़ प्रभावित राज्य बिहार में पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कई जिलों के लिए रेड अलर्ट भी है।

हिमाचल में बारिश का दौर जारी

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में इस वक्त बारिश का दौर जारी है। यहां पर आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। वहीं धनबाद में धूप-छांव का खेल जारी है। यहां पर कई इलाकों में बारिश के संकेत दिए गए हैं।

दिल्ली में सुबह-शाम चल रही ठंड हवाएं, कल बदलेगा मौसम का मिजाज

दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रही है। फिलहाल यहां पर कल से ही राहत मिलने की उम्मीद है। शुक्रवार से मौसम करवट लेगा और हल्की बारिश से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है। हालांकि, आज सुबह से ही राजधानी में ठंड़ी हवाएं चल रही है।

उत्तराखंड में आरेंज अलर्ट

बात अगर उत्तराखंड की करें तो यहां पर बारिश कहर बरपा रही है, जिसके चलते बारिश से यहां जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्‍य में अगले दो दिन भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ प्रशासन को भी अलर्ट रहने के लिए कहा है।

चंडीगढ़ में 31 अगस्त तक बारिश का अलर्ट

वहीं चंडीगढ़ में भी आज मौसम जल्द बदलेगा। मौसम विभाग ने 31 अगस्त तक तेज बारिश की संभावना जताई है। विभाग का मानना है कि 24 घंटे में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो जाएगा जो मानसून को सपोर्ट करेगा। इस वजह से पंचकूला और मोहाली में भी तेज बारिश हो सकती है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज