आगरा-कानपुर हाइवे पर रोडवेज बस और ट्राला की टक्कर में तीन की मौत, 30 यात्री घायल

 

आगरा-कानपुर नेशलन हाइवे पर गुरुवार देर रात कानपुर से आगरा जा रही आगरा डिपो की रोडवेज बस हाइवे पर खड़े ट्राला से टकरा गई। भीषण हादसे में बस में सवार एक मासूम समेत तीन यात्रियों की मौत हो गयी और 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई, आसपास के गांव वालों और पुलिस ने रेस्क्यू चलाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसा बकेवर क्षेत्र के राधे-राधे धाबा के पास द्वारका गांव के सामने हुआ। ट्राला से टकराने के बाद बस का एक तरफ का पूरा हिस्सा ही गायब हो गया। भयानक मंजर देखकर लोग सन्न रह गए। 

गुरुवार की रात कानपुर नगर से चलकर रोडवेज की आगरा फोर्ट डिपो की बस लगभग 50 सवारियों को लेकर आगरा के लिए निकली थी। बस में कानपुर, इटावा, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, आगरा, अलीगढ़ की सवारियां थीं। रात करीब सवा दो बजे बस इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी वह हाइवे पर खड़े 22 चक्का ट्राला से पीछे से तेजी से टकरा गई। बस की कन्डक्टर साइड के आधे हिस्से के परखचे उड़ गए।

बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई और लगभग 30 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास गांव के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। हादसे के बाद बस का ड्राइवर मौके से भाग गया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना