भीलवाड़ा आगार के सेवारत व सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कि‍या प्रदर्शन

 

भीलवाड़ा ।  राजस्थान रोडवेज से संबंधित 11 सूत्रीय मांगों के संदर्भ में संयुक्त मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार चल रहे विरोध प्रदर्शन के पांचवें चरण में भीलवाड़ा आगार में सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।

इसी चरण में गुरुवार को भी दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

11 सुत्रीय मांगों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का बकाया भुगतान, रोडवेज में नई भर्ती, नई बस खरीद, सातवां वेतनमान ,समय पर वेतन आदि प्रमुख हैं।

प्रदर्शन के दौरान जमील अहमद,अंबिका प्रसाद, राजेंद्र सेन, भगवान सिंह, भंवर सिंह, मो.रफीक, चंद्रवीर सिंह, रमेश शर्मा, शांति लाल चौधरी,उमरदराज, शराफत अली,सद्दीक मो. रामेश्वर शर्मा, रमेश मोची, मूलचंद गुप्ता, राघवेन्द्र सिंह, रामेश्वर सिंह सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना