समय रहते अपने अंदर बैठे भगवान को पहचाने: महामंडलेश्वर अनंतदेव

 


भीलवाड़ा।। वामदेव ज्योतिरमठ वृंदावन के संस्थापक, रामधाम के संरक्षक एवं अखिल भारतीय संत समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महामंडलेश्वर अनंत देव गिरी महाराज (वृंदावन) ने कहा की मनुष्य को समय रहते हैं अपने अंदर बैठे भगवान के स्वरूप को पहचानना होगा। परमात्मा के स्वरूप को पहचानने के बाद ही उसका कल्याण मार्ग प्रशस्त होगा। इसीलिए वह समय को व्यर्थ में न गवा कर भवसागर पार होने के लिए अपना प्रयास जारी रखें। लाखों योनियों को भोगने के पश्चात हमें मनुष्य जीवन मिला है। इस जीवन को तेरा मेरा और खींचतान करने में बर्बाद ना करें। समय रहते चिंता के बजाय परमात्मा का चिंतन करें। यही हमारा कल्याण करेगा। चिंता व्यक्ति को चिता में तब्दील कर देती है जबकि चिंतन से व्यक्ति परमात्मा तक पहुंचता है। मनुष्य को अपने जीवन का अमूल्य समय सत्संग में भी बिताना चाहिए। उसे कभी किसी भी वस्तु का अभिमान नहीं करना चाहिए। अभिमान करने वाला व्यक्ति परमात्मा की नजरों में दोषी होता है इसीलिए व्यक्ति को इसे त्याग देना चाहिए। प्रवचन के दौरान श्रीराम, जयराम, जय जय राम का कीर्तन भी हुआ। प्रवचन के बाद सुबह 10 से 10:30 बजे तक सरल गीता पाठ का पाठन महामंडलेश्वर द्वारा करवाया गया। सावन के प्रदोष पर रामधाम के शिवालय में रतनलाल, अशोक, सरिता सोमाणी द्वारा दुग्धाभिषेक व नमक चमक रुद्राभिषेक किया गया। प्रवचन में महामंडलेश्वर के साथ काशी, बनारस के दंडी स्वामी सर्वेश्वरानंद तीर्थ, स्वामी अवधेश आश्रम,  वामदेव आश्रम के नारायण चेतन स्वामी,  स्वामी लक्ष्मण चेतन महाराज, परमहंस वामदेव ज्योर्तिमठ वृन्दावन के स्वामी मितानंद महाराज बंगाली बाबा, सुधेश कुमार फगवाड़ा आदि का भी दर्शनलाभ मिल रहा है। श्री रामधाम रामायण मण्डल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष हेमंत मानसिंहका, ट्रस्टी दामोदर अग्रवाल ने बताया की तुलसीदास जयंती पर अखंड रामायण पाठ हेतु भक्तजन दो-दो घंटे का समय देंगे। इसके लिए सम्पर्क जारी है। राधेश्याम जागा के सानिध्य में 14 अगस्त से पाठ होगा जो करीब 20 घंटे तक चलेगा। ट्रस्ट के बंशीलाल सोडानी ने बताया कि प्रवचनों का प्रतिदिन सुबह 9 से 10 बजे तक फेसबूक व यूटयूब पर लाइव प्रसारण हो रहा है। वीणा मानसिंहका ने बताया कि वेदांत पर स्वाध्याय प्रतिदिन शाम 4:00 बजे  हो रहा है।  कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के मिट्ठू लाल स्वर्णकार, प्रदीप अग्रवाल, ललित अरोड़ा, ललिता लुहार, सरोज अग्रवाल, ओम प्रकाश शर्मा, रितु मानसिंहका, श्यामसुंदर विजयवर्गीय आदि ने संत श्री का आर्शीवाद लिया। रामधाम में प्रतिदिन सुबह 6:00 से 7:00 तक योगाचार्य उमाशंकर के सानिध्य में योग कक्षा लग रही है। शिविर में योग से रोग दूर भगाने के नुस्खे बताए जा रहे हैं। 

 

अभिषेक अग्रवाल

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा