व्यक्ति कितना ही ऊंचा उठ जाए पर धरातल नहीं छोड़े : महामंडलेश्वर अनंतदेव

 


भीलवाड़ा । वामदेव ज्योतिरमठ वृंदावन के संस्थापक, रामधाम के संरक्षक एवं अखिल भारतीय संत समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महामंडलेश्वर 1008 अनंत देव गिरी महाराज (वृंदावन) ने कहा की पेड़ पर फल आते ही वह झुक जाता है उसी प्रकार हम जीवन में जितने भी ऊंचे उठ जाएं लेकिन धरातल को नहीं छोड़ना है। हमारे लिए झुके रहना ही हितकर है।  संत श्री सोमवार को श्री रामधाम रामायण मण्डल ट्रस्ट की ओर से रामधाम में आयोजित चातुर्मास प्रवचन के तहत प्रतिदिन सुबह आयोजित हो रही धर्म सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बड़ों को प्रणाम करने से और उनके चरण स्पर्श से हमें ऊर्जा शक्ति प्राप्त होती है। केवल स्पर्श मात्र से हमे उनकी ऊर्जा मिल जाती है। घर परिवार में बड़े बुजुर्गों एवं ब्राह्मण जन के चरण छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए। आजकल खड़े-खड़े प्रणाम किया जा रहा है लेकिन इसका कोई महत्व नहीं है। प्रवचन के दौरान श्रीराम, जयराम, जय जय राम का कीर्तन भी हुआ। सावन के तीसरे सोमवार को राम धाम में शिवालय में 1008 बिल पत्र चढ़ाकर मंत्रोच्चार के साथ शिव पूजा की गई। गुलाब के फूलों से भगवान का मनमोहक श्रृंगार किया गया। शिव महिमन स्त्रोत पाठ पंडित घनश्याम शर्मा,  पंडित रमाकांत शर्मा, पंडित रामु शर्मा के सानिध्य में हुआ। ट्रस्ट के साप्ताहिक रामायण पाठ संयोजक शांतिलाल पोरवाल ने बताया कि प्रवचन के बाद सुबह 10 से 10:30 बजे तक सरल गीता पाठ का पाठन महामंडलेश्वर द्वारा करवाया गया। प्रवचन में महामंडलेश्वर के साथ काशी, बनारस के दंडी स्वामी सर्वेश्वरानंद तीर्थ, स्वामी अवधेश आश्रम,  वामदेव आश्रम के नारायण चेतन स्वामी,  स्वामी लक्ष्मण चेतन महाराज, परमहंस वामदेव ज्योर्तिमठ वृन्दावन के स्वामी मितानंद महाराज बंगाली बाबा, सुधेश कुमार फगवाड़ा आदि का भी दर्शनलाभ मिल रहा है। 14 अगस्त को तुलसीदास जयंती पर अखंड रामायण पाठ राधेश्याम जागाजी व निहाल जागाजी के सानिध्य में होगा जो करीब 20 घंटे तक चलेगा। प्रवचनों का प्रतिदिन सुबह 9 से 10 बजे तक फेसबूक व यूटयूब पर लाइव प्रसारण हो रहा है। दामोदर अग्रवाल ने बताया कि वेदांत पर स्वाध्याय प्रतिदिन शाम 4:00 बजे  हो रहा है। रामधाम में प्रतिदिन सुबह 6:00 से 7:00 तक योगाचार्य उमाशंकर के सानिध्य में योग कक्षा लग रही है। शिविर में योग से रोग दूर भगाने के नुस्खे बताए जा रहे हैं। सोमवार को महाराज श्री का आशीर्वाद नंदू देवी लड्ढा, कांता देवी पोरवाल, मंजू देवी चौहान, सीता देवी नवाल, संजीव गुप्ता (आगरा) ने लिया। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना