कोचिंग सेंटर संचालिका से प्रोफेसर ने की ज्यादती, गिरफ्तार

 


 उदयपुर। ऑनलाइन वेबसाइट पर दोस्ती करने के बाद कोचिंग सेंटर संचालिका को मुंबई से गोगुंदा बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपित प्रोफेसर को गोगुंदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रोफेसर है, जबकि पीडि़ता मुंबई में अपना कोचिंग सेंटर चलाती है।  
  गोगुंदा पुलिस के मुताबिक, मुंबई की एक महिला ने कुछ समय पहले वहां एक रिपोर्ट दी। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर उदयपुर भिजवा दिया। इस रिपोर्ट में महिला का कहना था कि उसका करीब 12 साल पहले तलाक हो गया था। वह अपने पुत्र के साथ रहती है और  मुंबई में ही इंजीनियरिंग कोचिंग सेंटर चलाती है। महिला का कुछ समय पूर्व ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए उदयपुर के सेक्टर 3 निवासी नीरज मारोठिया से संपर्क हुआ। मेलजोल बढऩे पर प्रोफेसर नीरज ने महिला को शादी का झांसा देकर उदयपुर बुलाया। वह  9 जुलाई को युवक से मिलने उदयपुर पहुंची। इस दौरान आरोपी ने गोगुंदा के बरौलिया स्थित एक रिसोर्ट में महिला को रुकवाया। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। 
दुष्कर्म के बाद आरोपी ने जल्द ही शादी करने का आश्वासन देकर उसे मुंबई रवाना कर दिया। फिर आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। पुलिस ने इस रिपोर्ट पर आरोपी प्रोफेसर नीरज को गिरफ्तार कर लिया। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना