दिल्ली से पंजाब तक 31 जगह रेल ट्रैक पर बैठे किसान, गाजीपुर-टिकरी बॉर्डर जाम

 

दिल्ली ।के8तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों ने आज भारत बंद का आयोजन किया है। इस बीच सुबह से ही प्रदर्शनकारियों के जुटने और जाम लगाने के चलते दिल्ली-यूपी को जोड़ने का गाजीपुर बॉर्डर बंद हो गया है। इसके अलावा दिल्ली-हरियाणा सीमा पर स्थित सिंघु बॉर्डर भी जाम है। गाजीपुर बॉर्डर पर किसान होली के गीत गाते और नाचते नजर आए। वहीं किसानों ने दिल्ली-अमृतसर रेल रूट पर भी जाम कर दिया है।

देश के कई हिस्सों में भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा प्रभाव दिल्ली के आसपास के इलाकों और हरियाणा-पंजाब में ही दिखा है। किसान संगठनों ने चुनावी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में बंद से अलग रखा है। संयुक्त किसान मोर्चा के अनुसार, देशव्यापी बंद सुबह 6 बजे शुरू हुआ और यह शाम 6 बजे तक लागू रहेगा। 

किसान नेताओं का ऐलान, हरियाणा के सभी स्टेट और नेशनल हाईवेज को बंद कराएंगे

किसान संगठनों के नेताओं ने ऐलान किया है कि वे हरियाणा के सभी स्टेट और नेशनल हाईवेज को बंद कराएंगे और दुकानदारों से भी शटर डाउन करने की अपील करेंगे। 

दिल्ली से पंजाब तक 31 जगहों पर ट्रैक पर बैठे किसान आंदोलनकारी, 4 शताब्दी ट्रेनें कैंसल

दिल्ली, हरियाणा से लेकर पंजाब तक किसान आंदोलनकारियों ने 31 स्थानों पर रेलवे ट्रैक्स को जाम कर दिया है। इसके चलते दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर रेलवे मंडल में ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। रेलवे ने भारत बंद को देखते हुए 4 शताब्दी ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया है।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा