आरएएस-2021 भर्ती के भरे फॉर्म

 

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग की आरएएस एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा सीधी भर्ती)-2021 के ऑनलाइन फॉर्म बुधवार से भरने शुरू हो गए। इसमें 76 आरएएस, 77 आरपीएस सहित कुल 363 पदों पर भर्ती होगी। इसी प्रकार अधीनस्थ सेवा के लिए 625 पदों पर भर्ती की जाएगी।

कार्मिक विभाग ने आयोग को आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा-2021 की अभ्यर्थना भेजी है। बुधवार को अभ्यर्थी ऑनलाइन फार्म भरने में जुट गए। आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर को रात्रि 12 तक चलेगी। मालूम हो कि पहले आयोग को 28 जुलाई से फॉर्म भरवाने थे। लेकिन दूसरे राज्यों के भूतपूर्व सैनिकों को भर्ती में अवसर दिए जाने का राज्य के पूर्व सैनिकों ने विरोध किया था। कार्मिक विभाग को आदेश में संशोधन करना पड़ा है।
पाठ्यक्रम हो चुका है जारी

आयोग ने आरएएस 2021 का पाठ्यक्रम बीती 22 जुलाई को जारी किया। इसमें राजस्थान का प्रागैतिहासिक इतिहास, भूगोल, जलवायु, पहाड़, पठार, प्रमुख राजवंश, मध्यकाल में राजस्व व्यवस्था, 19 वीं शताब्दी में राजस्थान में सामाजिक जागृति, 20 वीं सदी में राजस्थान का उदय, वास्तु, भारत का इतिहास, कला और संस्कृति, भारतीय संविधान, राजस्थान में राजनैतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा, उच्च न्यायालय, विज्ञान, और प्रौद्योगिकी सहित अन्य बिंदू शामिल हैं।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना