मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, 24 लोग घायल

 

फिरोजाबाद । आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की सुबह एक डिवाइडर से टकराने के बाद वाहन के पलट जाने से मिनी बस के चालक समेत दो लोगों की मौत हो गयी और 24 अन्य घायल हो गये। हादसे में 24 घायल यात्रियों में से 12 को इटावा के सैफई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अखिलेश नारायण ने कहा कि जब दुर्घटना हुई तब मजदूरों को लेकर मिनी बस असम से दिल्ली जा रही थी।

जैसे ही बस फिरोजाबाद के नसीरपुर पहुंची, चालक को नींद आ गई और उसने वाहन को डिवाइडर से टकरा दिया।

हादसे में मृत महिला की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा