विधायकों की सिफारिश पर 38 आरएएस बदले

 

जयपुर। प्रदेश में मंत्रिमंडल का पुनर्गठन तो नहीं हो पा रहा है लेकिन नौकरशाही में लगातार फेरबदल चल रहा है। विधायकों की सिफारिशों पर उनके विधानसभा क्षेत्रों में अफसर बदले जा रहे है। सोमवार देर रात भी 38 आरएएस की तबादला सूची आई। इसमें 22 एसडीएम, दो एडीएम, एक जिला परिषद सीईओ एक डीएसओ को बदला गया है। इनमें जयपुर जिले में दूदू,पावटा और विराट नगर उपखंड अधिकारी बदले हैं। इनमें दूदू में विधायक बाबूलाल नागर निर्दलीय है वहीं विराटनगर में कांग्रेस विधायक इन्द्रराज गुर्जर पायलट खेमे के माने जाते है।इन अफसरों को शहरी निकाय उपचुनाव की आचार संहिता के खत्म होने के बाद रिलीव होकर नई जगह ज्वॉइन करने के निर्देश भी कार्मिक विभाग की ओर से दिए गए है।

238 अफसर भी बदले थे कुछ दिन पहले— राज्य सरकार ने पांच दिन पहले भी 238 आरएएस अफसरों के तबादले किए थे। इनमें भी विधायकों की सिफारिशों का ध्यान रखा गया था। कल की सूची में तीन आरएएस अफसरों के तबादले निरस्त भी किए गए है। माना जा रहा हैं कि तबादलों का ये दौर अभी जारी रहेगा। कुछ दिन बाद आईएएस अफसरों की भी बड़ी सूची सामने आ सकती है। इनमें भी बड़ा फेरबदल किया जाना तय है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा