बिहार में मकान गिरने से 3 लोगों की दबकर मौत

 

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक मकान के गिर जाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि धमुआं पतैली गांव में सुरेंद्र चैधरी के परिवार के सदस्य बुधवार की रात खाना खाने के बाद मिट्टी के बने मकान में सो गए जबकि चौधरी खुद घर के बाहर बने एक झेापड़ीनुमा घर में जाकर सो गए। इसी दौरान तेज बारिश में मिट्टी के बने घर का उपरी हिस्सा भरभरा कर गिर गया। इस घटना में घर में सो रहे सभी लोगों की दबकर मौत हो गई।

उजियारपुर के थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार ने बताया कि मृतकों में सुरेंद्र चौधरी की पत्नी मीरा देवी (55), उनकी पुत्री प्रियदर्शनी कुमारी (23) और नतिनी आयुषी कुमारी (5) शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मदद से सभी शवों को मलबे से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

उल्लेखनीय है कि राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में बाढ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना