डायबिटीज़ हो या फिर हो वज़न घटाना, इन 6 फलों से बनाए दूरी!

 

लाइफस्टाइल डेस्क। फल ऊर्जा, पोषक तत्वों, पानी, विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। फलों में प्रॉकृतिक तौर पर चीनी होती है, जो स्वास्थ को नुकसान नहीं पहुंचाती। फलों की प्राकृतिक चीनी हानि तो नहीं पहुंचाती, लेकिन इनमें कैलोरी ज़रूर होती है। खासतौर पर जिन लोगों को अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने की ज़रूरत होती है, उन्हें ये ज़रूर पता होना चाहिए कि किन फलों में चीनी की मात्रा ज़्यादा होती है और किन में नहीं।

तो आइए जानते हैं ऐसे फलों के बारे में जिनमें प्राकृतिक तौर पर चीनी की मात्रा कहीं ज़्यादा होती है। अगर आप डायबिटीज़ के मरीज़ हैं या फिर वज़न कम करना चाह रहे हैं, तो आपके इन फलों के बारे में पता होना चाहिए।

आम

आम सभी के पसंदीदा फल होता है, लेकिन यह एक ऐसा फल भी है जिसमें 45 ग्राम चीनी भी होती है। अगर आप वज़न कम करना चाह रहे हैं या डाइट में चीनी की मात्रा को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आम का सेवन न करें। अगर आप बिना आम खाए नहीं रह सकते, तो दिन में एक या दो काशों से ज़्यादा न खाएं।

अंगूर

एक कप अंगूर में लगभर 23 ग्राम चीनी होती है। आप इन्हें छोटा काटकर धीरे-धीरे खा सकते हैं, इससे आपके शरीर में कम चीनी जाएगी। इसके अलावा आप अंगूर को शेक्स, सीरीयल्स या ओट्स में मिला कर भी खा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि एक कटोरा भर अंगूर न खाएं।

jagran

चेरीज़

चेरी के एक कप में 18 ग्राम चीनी होती है। चेरी स्वादिष्ट होती है और आकार में छोटी भी होती हैं, ऐसे में आप बैठे-बैठे ज़्यादा खा लेते हैं और आपको पता भी नहीं चलता। अगर आप डाइट में चीनी की मात्रा कम करने की सोच रहे हैं तो चेरी को खाने से पहले तौल लें, इससे आप उतना ही खाएंगे, जितना आपके सामने होगा।

jagran

नाशपाती

एक मीडियम आकार की नाशपाती में 17 ग्राम चीनी होती है। अगर आप चीनी की मात्रा ज़्यादा नहीं लेना चाहते, तो एक पूरी नाशपाती न खाएं, सिर्फ थोड़ी से काटकर दही में मिलाकर खा लें

jagran 

तरबूज़

गर्मियों में आने वाला फल सभी को फेवरिट होता है। मीठा होने के साथ तरबूज़ में पानी की भी अच्छी मात्रा होती है, जो आपको डीहाइड्रेशन से बचाती है। हालांकि, 100 ग्राम तरबूज़ में 6 ग्राम चीनी होती है। वज़न कम और चीनी को डाइट में कम लेना है, तो दिन में तरबूज़ के सिर्फ दो स्लाइस ही खाएं।

केला

केला एनर्जी का पॉवरहाउज़ माना जाता है। एक मीडियम आकार के केले में 14 ग्राम चीनी होती है। सुबह अगर आप सीरियल खाते हैं, तो इसमें आधा केला काटकर मिला सकते हैं। इसके अलावा पीनट बटर सैंडविच में केला के स्लाइस एड कर सकते हैं।

इन फलों में कम होती है चीनी की मात्रा

ऐवकाडो

सभी फल चीनी से भरपूर नहीं होते हैं, इनमें से एक ऐवकाडो भी है। एक पूरे ऐवकाडो में 1.33 ग्राम चीनी होती है। आप इसे सलाद में मिला सकते है, टोस्ट में स्प्रेड की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर स्मूदी में भी मिला सकते हैं। हालांकि, ऐवकाडो में भले ही चीनी की मात्रा कम होती है, लेकिन इसमें कैलोरी हाई होती है।

jagran

पपीता

पपीते की एक स्लाइस में 6 ग्राम चीनी होती है। आप इसमें नींबू का रस और सी-सॉल्ट मिलाकर भी खा सकते हैं। इसके अलावा दही के साथ भी पपीता खाने में अच्छा लगता है।

jagran

अमरूद

एक मीडियम आकार के अमरूद में 5 ग्राम चीनी और 3 ग्राम फाइबर होता है। अगर आपको ज़्यादा फाइबर खाना है तो अमरूद का छिलका नहीं उतारें। आप इसे स्मूदी या शेक में भी एड कर सकते हैं।

खरबूज़ा

100 ग्राम खरबूज़े में 8 ग्राम चीनी होती है और सिर्फ 23 ग्राम कैलोरी। आप इसे भी सलाद में शामिल कर सकते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना