बरसात के मौसम में सेहतमंद रहने के लिए अपनी डाइट में इन चीज़ों को जरूर शामिल करें

 


लाइफस्टाइल डेस्क। बरसात के दिनों में सेहत का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। असमान्य तापमान के चलते बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है। इस मौसम में इम्यून सिस्टम मजबूत रहना बेहद जरूरी है। इसके लिए खानपान और रहन-सहन पर विशेष ध्यान दें। डॉक्टर्स हमेशा मानसून के दिनों में सेहतमंद रहने के लिए डाइट में विटामिन-सी युक्त चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं। साथ ही रोजाना सुबह में ग्रीन टी या काढ़ा पीने के लिए कहते हैं। अगर आप भी सेहतमंद रहकर मानसून का मजा उठाना चाहते हैं, तो इन चीजों का रोजाना जरूर सेवन करें। आइए जानते हैं-

नींबू व हरी मिर्च का सेवन

मानसूनी दिनों में यदि आप अपने खानपान में नींबू और हरी मिर्च को शामिल करते हैं, तो ये शरीर को विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया से सुरक्षित रखते हैं। इसके साथ ही इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व पानी से होने वाली समस्याओं से बचाने में भी कारगर साबित होते हैं। नींबू के सेवन से शरीर के लिए आवश्यक विटामिन सी की भी पूर्ति होती है।

कम करें प्रयोग

मानसूनी दिनों में स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि हम अपने खानपान में कुछ खाद्य पदार्थों का सीमित मात्रा में ही प्रयोग करें, जैसे छाछ, लस्सी, चावल, दही आदि। खानपान में इनकी अधिकता होने से शरीर में पानी की मात्रा असंतुलित हो सकती है।

खाएं मौसमी सब्जियां

मानसूनी दिनों में मौसमी सब्जियों का सेवन करना लाभदायक रहता है। खासकर लौकी, कद्दू, करेला आदि। इनके सेवन से न केवल शरीर विभिन्न प्रकार के संक्रमण से सुरक्षित रहता है, बल्कि भरपूर पोषण भी मिलता है। हरी सब्जियों में विटामिन ए, सी, ई व बीटा कैरोटिन, फोलिक एसिड, फाइबर आदि पाया जाता है। ये पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाते हैं।

बचें गरिष्ठ भोजन से

 मानसूनी दिनों में ज्यादा तैलीय व अधिक मिर्च-मसाले वाले खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। ये न केवल हमारे शरीर का तापमान बढ़ाते हैं, बल्कि रक्तसंचार को भी प्रभावित करते हैं। साथ ही जंक फूड का सेवन न करें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

डांग के हनुमान मंदि‍र के सरजूदास दुष्‍कर्म के आरोप में गि‍रफ्तार, खाये संदि‍ग्‍ध बीज, आईसीयू में भर्ती

एलन कोचिंग की एक और छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

शीतलाष्टमी की पूजा आज देर रात से, रंगोत्सव (festival of colors) कल लेकिन फैली है यह अफवाह ...!

21 जोड़े बने हमसफर, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

ब्याजखोरों की धमकियों से परेशान ग्रामीण ने खाया जहर, ससुाइड नोट में 5 लोगों पर लगाया परेशान करने का आरोप

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

छोटे भाई की पत्नी ने जान दी तो बड़े भाई से पंचों ने की 3 लाख रुपये मौताणे की मांग, परिवार को समाज से किया बहिष्कृत