बढ़ती चोरियां, पुलिस ने नहीं किया रोकथाम का कोई उपाय तो युवाओं ने ली गांव की सुरक्षा की जिम्मेदारी, टोलियां कर रही है रात्रि गश्त

 

  भीलवाड़ा हलचल। जिले में चोरों का आतंक थम नहीं रहा है। लगातार चोरियों के बावजूद पुलिस रोकथाम के कोई उपाय नहीं कर रही है। ऐसे में मजबूरन बड़ा महुआ के युवाओं ने गांव की सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद ही संभाली है। युवाओं की टोली पूरी रात गांव में घूमकर गश्त कर रही है। 
 शुभम जाट ने हलचल को बताया कि बड़ा महुआ में लगातार चोर दस्तक दे रहे हैं। ग्रामीणों की खून-पसीने की कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं। पुलिस इस और कोई ध्यान नहीं दे रही है। इसके चलते ग्रामीण सहमे हुये हैं। 
ऐसे में गांव के युवाओं ने गांव की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेते हुये रात्रि में गांव में गश्त करने का निर्णय लिया है। इसी के तहत युवाओं की टोलियां बनाई गई। ये टोलियां लाठियों से लैस होकर गांव की गलियों व चौराहों पर गश्त कर बाहरी लोगों पर नजर रखेंगी। यह व्यवस्था बुधवार रात से शुरू कर दी गई।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना