नर्बदा विहार में चोरों ने बोला धावा, मकान से नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी

 


 भीलवाड़ा प्रेमकुमार गढ़वाल।  शहर में शुरू हुआ चोरियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा वारदात नर्बदा विहार स्थित एक मकान में हुई, जहां से चोर सोने-चांदी के गहने और नकदी समेट ले गये। चोरी की वारदात से कॉलोनी के बाशिंदों में दहशत है।  पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, चोरी की यह वारदात नर्बदा विहार कॉलोनी में रहने वाली कीर्ति ठकार पत्नी प्रदीप ठकार के मकान पर बीती रात को हुई। कीर्ति ने पुलिस को चोरी की रिपोर्ट दी है। बताया गया है कि कीर्ति के मकान से चोर दस हजार रुपये की नकदी के साथ ही मंगलसूत्र, नेकलैस सेट,  5 तोला वजनी 4 कंगन, जेंटस की दो सोने की अंगूठी, झुमकियां, चांदी की दस कटोरी और 4 गिलास सहित अन्य सामान चुरा लिया। चोरी का पता चलने पर गृहस्वामी सकते में आ गया। वहीं कॉलोनी के बाशिंदों में भी दहशत फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना