पाइप लाइन टूटने से लोग पेयजल के लिए तरसे

 

राजसमंद (पप्पू लाल कीर)। आम आदमी पार्टी उदयपुर संभाग यूथ अध्यक्ष पप्पू लाल कीर (राजसमंद) ने बताया है कि स्वास्तिक सिनेमा के पास प्रज्ञा विहार वाली सड़क वार्ड नंबर 14 मैं  करीब 8 माह से पानी की पाइप लाइन फटने से लोग शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं। पाइप लाइन फटने के कारण यहां पर रोजाना हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत जल विभाग से एवं राजसमंद नगर परिषद में की, लेकिन जल ही जीवन है का नारा देने वाला विभाग कार्रवाई की बजाय मौन बना हुआ है। पाइप लाइन टूटने से  स्थानीय लोगों के वहां शुद्ध पानी नहीं पहुंच पाता है। इसके फटने से रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। जिस जगह पाइप लाइन फटी है। वहां की सड़क धंस रही है। पाइप लाइन टूटने के बाद जल जमाव से समस्या और अधिक बढ़ गई हैं। सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है। लेकिन यहां पर व्यर्थ फैल रहा पानी को लेकर विभाग के कर्मचारी अभी तक सोए हुए हैं।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा