रामधाम के पास युवक पर चाकू से हमला, हमलावर फरार, युवक अस्पताल में भर्ती

 

  भीलवाड़ा ( पिंकू हलचल )। शहर के रामधाम इलाके में दो युवकों ने एक युवक पर चाकू से तीन से चार वार किये, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद हमलावर मौके से फरार हो गये। वहीं दिनदहाड़े चाकूबाजी की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। उधर, घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। युवक अचेत होने से अभी घटना की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। 
जानकारी के अनुसार, अंबेडकर कॉलोनी निवासी विजय गारु (21) के साथ यह घटना घटित हुई। रामधाम के पास दो युवकों ने उसे चाकू मारा। चाकू से किये गये तीन से चार वार उसके सिर, कमर में लगे। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। वहीं हमलावर मौके से भाग छूटे। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी सूत्रों का कहना है कि युवक अचेत है, जिससे विस्तृत घटना सामने नहीं आई है। उधर, चाकूबाजी की सूचना पर प्रताप नगर थाना प्रभारी भजन लाल मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। आस-पास मौजूद लोगों से बातचीत की। अभी हमलावरों के नाम व हमले के कारण सामने नहीं आये हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना