गंगापुर नगरपालिका के सहवृत पार्षदों को दिलाई शपथ

 

गंगापुर  (सुरेश शर्मा) नगर पालिका में मंगलवार को राज्य सरकार द्वारा मनोनीत सहव्रत पार्षदों को उपखंड अधिकारी गंगापुर द्वारा शपथ दिलाई गई। गंगापुर में नए आए हो खंड अधिकारी का स्वागत किया पूर्व खंड अधिकारी को दी विदाई।

 गंगापुर नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश चंद्र तेली ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नगर पालिका में मनोनीत किए गए छह पार्षद रामसहाय सोमानी, कृष्णा माली, प्रकाश सेन, नारायण लाल रेगर, सद्दाम हुसैन मंसूरी व नामदेव हरिजन को मंगलवार को नगर पालिका सभागार में उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका ने शपथ दिलाई। सहव्रत पार्षदों का नगर पालिका द्वारा स्वागत किया गया। वही गंगापुर उपखंड अधिकारी विकास पंचोली का केकड़ी स्थानांतरण हो जाने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पालिका अध्यक्ष क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम पंचोली को साफा बंधवा कर समृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी। वही गंगापुर में नए एसडीएम राजेश सुवालका का पार्षदों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सहाड़ा विधायक गायत्री देवी त्रिवेदी ने क्षेत्र के विकास में उपखंड अधिकारी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व सभी पार्षदों को सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम को ब्लाक अध्यक्ष शंकर लाल जाट, पीसीसी सदस्य चेतन डिडवानिया,  पूर्व उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली, वर्तमान उपखण्ड अधिकारी राजेश सुवालका ने संबोधित किया। कार्यक्रम में तहसीलदार रामप्रसाद खटीक, रणदीप त्रिवेदी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय हिरण, पालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र माली, पूर्व उपाध्यक्ष लखन काकानी, नेता प्रतिपक्ष शिवलाल जीनगर, पार्षदगण, ब्लॉक व नगर के कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे। अधिशाषी अधिकारी कृष्ण गोपाल माली ने सरकार द्वारा  प्रशासन शहरों  के संग आयोजित किया जाएगा। जिसमे अधिक से अधिक लोगो को लाभ मिले सभी प्रयास करे। कार्यक्रम का संचालन  पार्षद प्रहलाद सुथार ने किया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना