ग्यम्बकेश्वर महाराज ने किया सवाईपुर विद्यालय में पौधारोपण

 

सवाईपुर ( सावर वैष्णव ) सवाईपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज ग्यम्बकेश्वर महाराज की उपस्थिति में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | वही पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी ली | संचालन कर्ता रजनीकांत आचार्य ने बताया कि महाराज श्री ग्यम्बकेश्वर जी महाराज, श्री प्रबोधानंद, दंडी स्वामी श्री देवेश जी आचार्य की उपस्थिति में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सवाईपुर के प्रांगण में 9 प्रजातियों के 35 पौधे लगाए गए | जिसमें छायादार एवं औषधीय जिसमें नीम, बड़,पीपल, परिजात, आंवला, अशोक, अर्जुन, कदम, गुलमोहर के पौधे लगाए गए | यह कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिक मंच भीलवाड़ा के सानिध्य में आयोजित किया गया | इसमें आयोजन डॉं. बीएल सोमानी निवासी पुना, प्रोफेसर बायो केमिस्ट्री आर्मी मेडिकल कॉलेज पुना, धर्मपत्नी कमला सोमानी की समृद्धि में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया |महाराज ग्यम्बकेश्वर ने पर्यावरण का महत्व बताते हुए कहा कि बिना पेड़ के मनुष्य जीवन नहीं हो सकता | पीपल के पेड़ की महिमा की बताया कि पीपल के वृक्ष में देवता निवास करते हैं, यह निरंतर ऑक्सीजन देता है और कोरोना में हम सबने ऑक्सीजन का महत्व समझा | आज के पौधारोपण कार्यक्रम में पानी देने स्वय इंद्र देव पधारे, क्योंकि उस वक्त रिमझिम बारिश का दौर चल रहा था | साथ ही कहा कि देने का सार्थक केवल मनुष्य जीव में है लेकिन उससे लेना पड़ता है | जिस दौरान सवाईपुर सरपंच महावीर सुवालका, प्रधानाध्यापिका सीमा वर्मा, वरिष्ठ नागरिक मंच भीलवाड़ा के संरक्षक बी एल माहेश्वरी, अध्यक्ष शंकर लाल सोमानी, रामेश्वर लाल काबरा, ओम प्रकाश शर्मा, रूपलाल हिंगड़, राधेश्याम अग्रवाल, सत्यनारायण भट्ट, कैलाश चंद्र पंडिया, शारीरिक शिक्षक कृष्ण मुरारी शर्मा सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा ||



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना