एक माह से पेयजल किल्लत, परेशान महिलाओं ने लगाया जाम, समझाइश पर खोला जाम

 

  भीलवाड़ा हलचल। शहर के गुलजार नगर क्षेत्र की एक गली में पिछले एक माह से पेयजल की किल्लत बनी है और इसी से परेशान महिलाओं ने आज बगता बाबा रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं से समझाइश की। इसके बाद महिलायें लौट गई।
भीमगंज थाना सूत्रों के अनुसार, शहर के गुलजार नगर में शिव वाटिका वाली गली में सिवरेज कार्य के चलते पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते करीब एक माह से इस गली में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। जलदाय विभाग से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर परेशान महिलायें आज सड़क पर उतर आई। महिलाओं ने सांगानेरी गेट से सिद्धि विनायक हॉस्पिटल जाने वाले रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही भीमगंज थाना प्रभारी व पूर्व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि शिवराम खटीक मौके पर पहुंचे। 
शिवराम ने जलदाय विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। इस पर तीन दिन में समस्या का समाधान करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद महिलाओं से समझाइश की तो वे, मान गई और जाम खोल दिया। उधर, जाम के चलते इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को अन्य रास्तों से गुजरना पड़ा।   

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज