राजेन्द्र मार्ग स्कूल में सद्भावना दिवस मनाया

 

भीलवाड़ा । राजेन्द्र मार्ग स्कूल भीलवाड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयन्ति पर सद्भावना दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्यामलाल खटीक द्वारा राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।
विद्यालय के व्याख्याता भागचन्द सोमानी द्वारा राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी उपलब्धियों का वर्णन किया गया एवं व्याख्याता राजेश शर्मा द्वारा सद्भावना शब्द का गूढ़ अर्थ बताकर जीवन में अपनाने हेतु अपने विचार प्रकट किये।
इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्यामलाल खटीक ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी को भेदभाव से ऊपर उठकर सद्भाव बनायें रखने व देशहित में समरसता का कार्य करते हुए अन्त में सद्भावना की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का सफल संचालन रामप्रसाद माणम्या प्राध्यापक द्वारा किया गया, जिसमें स्व.राजीव गांधी के प्रेरणादायक कार्यो को जीवन में उतारने की सार्थकता बताई गई।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना